Friday, August 12, 2011

एक है लड़का......


एक है लड़का                                                     
एकदम निराला
अपनी धुन में रहता है
सुनता सबकी 
करता मन की
हमेशा हँसता रहता है
आगे बढ़ने की चाह
कुछ कर दिखाने का जज्बा
सूरज सी रौशनी फैलाने की लगन 
आगे बढ़ते जाने का मन
मन का कोमल
वाक् पटुता
एक है लड़का 
एकदम निराला 
अपनी धुन में रहता है
सीधा सादा
मधुर व्यवहार
मीठी बोली
खुद पर विश्वास
एक है लड़का 
एकदम निराला 
अपनी धुन में रहता है
मदद करता सबकी
लेकिन कभी व्यक्त ना करता
जब कोई पूछे ,
बन जाता अनजान
दोस्तों संग मस्ती
बच्चों  संग बचपना
बड़ो संग गहरी बातें
अनगिनत गुणों की खान
एक है लड़का 
एकदम निराला 
अपनी धुन में रहता है
अपने को खुशकिस्मत समझू
जो आया मेरी जिंदगी में
ऐसा इंसान
खूब  उचाई पर ये पहुचे
पूरा हो इसका हर एक अरमान
एक है लड़का 
एकदम निराला 
अपनी धुन में रहता है....

1 comment:

  1. बहाने के बहाने ही तुम कर जाती तारीफ़ हमारी
    बहाने के बहाने ही तुम ले आती मुस्कान हमारी
    बहाने के बहाने से तुम बढ़ा जाती धड़कन हमारी
    बहाने के बहाने से तुम लगती हमको तो प्यारी
    बहाने के बहाने से तुमने मांग ली खुशियाँ हमारी
    बहाने के बहाने से दिल तुम अपना हम पर हारी
    बहाने के बहाने से तुम होती जा रही हो हमारी
    बहाने के बहाने से तुम बन गई हो किरण हमारी
    बहाने के बहाने से तुम कर रही दिल के चोरी हमारी......<3

    ReplyDelete